रेखाचित्र और रेखाचित्रकार – लेखक और रचनाएँ, हिन्दी

REKHACHITRA AUR REKHACHITRA KAR - HINDI

हिन्दी के रेखाचित्र और रेखा-चित्रकार

हिन्दी का प्रथम रेखाचित्र “पद्म पराग” है, तथा इसके रचनाकार “पद्म सिंह शर्मा” हैं। वह चित्र या आकृति जिसमें मात्र रेखाओं का प्रयोग किया गया हो रेखाचित्र कहलाता है। थोड़े शब्दों में प्रस्तुत वह वर्णन जिसमें वर्ण संबंधी समग्र विशेषताएँ सुस्पष्ट हों। हिन्दी साहित्य में रेखाचित्र या ‘आरेखण’ (ड्राइंग) एक दृश्य कला है जो द्वि-आयामी साधन को चिह्नित करने के लिए किसी भी तरह के रेखाचित्र उपकरणों का उपयोग करता है।

रेखाचित्र और रेखा-चित्रकार

क्रम रेखाचित्र (प्रकाशन वर्ष) रेखा-चित्रकार
1. पद्म पराग (1929 ई.) पद्म सिंह शर्मा
2. बोलती प्रतिमा (1937 ई.) श्रीराम शर्मा
3. शब्द-चित्र एवं रेखा-चित्र (1940 ई.), पुरानी स्मृतियाँ और नये स्केच (1947 ई.) प्रकाशचंद्र गुप्त
4. अतीत के चलचित्र (1941 ई.), स्मृति की रेखाएँ (1947 ई.) महादेवी वर्मा
5. जो न भूल सका (1945 ई.) भदन्त आनंद कौसल्यायन
6. माटी की मूरतें (1946 ई.), गेहूँ और गुलाब (1950 ई.) रामवृक्ष बेनीपुरी
7. रेखाएँ बोल उठीं (1949 ई.) देवेंद्र सत्यार्थी
8. अमिट रेखाएँ (1951 ई.) सत्यवती मल्लिक
9. रेखाचित्र (1952 ई.) बनारसी दास चतुर्वेदी
10. रेखा और रंग (1955 ई.) विनय मोहन शर्मा
11. रेखाएँ और चित्र (1955 ई.) उपेन्द्र नाथ अश्क
12. स्मृति कण (1959 ई.) सेठ गोविन्द दास
13. रेखा चित्र (1959 ई.) प्रेम नारायण टण्डन
14. दस तस्वीरें (1963 ई.) जगदीश चंद्र माथुर
15. बाबूराव विष्णु पराड़कर रामनाथ सुमन
16. वे दिन वे लोग (1965 ई.) शिवपूजन सहाय
17. कुछ शब्द : कुछ रेखाएँ (1965 ई.) विष्णु प्रभाकर
18. मेरी कौन सुनेगा महावीर त्यागी
19. हम हशमत (1977 ई.) कृष्णा सोबती
20. आदमी से आदमी तक (1982 ई.) भीमसेन त्यागी
21. विराम चिह्न (1985 ई.) राम विलास शर्मा

महत्वपूर्ण विधाओं के रचनाकार और रचनाएँ (लेखक और रचनाएँ)

उपन्यास-उपन्यासकार, कहानी-कहानीकार, नाटक-नाटककार, एकांकी-एकांकीकार, आलोचना-आलोचक, निबंध-निबंधकार, आत्मकथा-आत्मकथाकार, जीवनी-जीवनीकार, संस्मरण-संस्मरणकार, रेखाचित्र-रेखाचित्रकार, यात्राव्रतांत-यात्राव्रतांतकार, रिपोर्ताज-रचनाकार