जीवनी और जीवनीकार – लेखक और रचनाएँ, हिन्दी

JEEVANI AUR JEEVANI KAR - HINDI
हिन्दी की जीवनी और जीवनीकार

हिन्दी की प्रथम जीवनी ‘नाभा दास‘ लिखित “भक्तमाल” है। किसी व्यक्ति विशेष के सम्पूर्ण जीवन वृतांत को जीवनी कहते है। जीवनी का अंग्रेजी अर्थ “बायोग्राफी” है। जीवनी इतिहास, साहित्य और नायक की त्रिवेणी होती है। जीवनी में लेखक व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन और यथेष्ट जीवन की जानकारी प्रमाणिकता के साथ प्रस्तुत करता है।

जीवनी और जीवनीकार

क्रम जीवनी (प्रकाशन वर्ष) जीवनीकार
1. भक्तमाल (1585 ई.) नाभा दास
2. चौरासी वैष्णवन की वार्ता, दो सौ बावन वैष्णवन की वार्ता (17 वी सदी ई.) गोसाई गोकुलनाथ
3. दयानंद दिग्विजय (1881 ई.) गोपाल शर्मा शास्त्री
4. नेपोलियन बोनापार्ट का जीवन चरित्र (1883 ई.) रमाशंकर व्यास
5. महाराजा मान सिंह का जीवन चरित्र (1883 ई.), राजा मालदेव (1889 ई.), उदय सिंह महाराजा (1893 ई.), जसवंत सिंह (1896 ई.), प्रताप सिंह महाराणा (1903ई.), संग्राम सिंह राणा (1904 ई.) देवी प्रसाद मुंसिफ
6. अहिल्याबाई का जीवन चरित्र (1887 ई.), छत्रपति शिवाजी का जीवन चरित्र (1890 ई.), मीराबाई का जीवन चरित्र (1893 ई.) कार्तिक प्रसाद खत्री
7. श्री नागरीदास जी का जीवन चरित्र (1894 ई.), कविवर बिहारी लाल (1895 ई.), सूरदास (1900 ई.), भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जीवन चरित्र (1904 ई.) राधाकृष्ण दास
8. स्वामी दयानंद महाराज का जीवन चरित्र (1896 ई.) बलभद्र मिश्र
9. कर्नल जेम्स टॉड (1902 ई.) गौरीशंकर हीराचंद ओझा
10. हरिश्चन्द्र (1905 ई.) शिवनंदन सहाय
11. प्रताप नारायण मिश्र (1907 ई.) बालमुकुंद गुप्त
12. हिन्दी कोविद रत्नमाला (प्रथम भाग-1909 ई.) (द्वितीय भाग-1914ई.); हिन्दी के 40 साहित्यकारों की जीवनियाँ) बाबू श्याम सुंदर दास
13. बाबू राधाकृष्ण दास (1913 ई.) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
14. कर्मवीर गाँधी (1973 ई.) मुकुंदी लाल वर्मा
15. धर्मवीर गाँधी (1914 ई.), देशबंधु चित्तरंजन दास (1921 ई.) संपूर्णानंद
16. प्राचीन पंडित और कवि (1918 ई.), सुकवि संकीर्तन (1924 ई.), चरित चर्चा (1929 ई.) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
17. डाक्टर सर जगदीश चन्द्र बसु और उनके आविष्कार (1919 ई.) सुख संपतिराय भंडारी
18. दयानंद प्रकाश (1919 ई.) स्वामी सत्यानंद
19. चंपारण में महात्मा गाँधी (1919 ई.), बापू के कदमों में (1950 ई.) राजेन्द्र प्रसाद
20. महात्मा गाँधी (1921 ई.) रामचंद्र वर्मा
21. गाँधी मीमांसा (1921 ई.) रामदयाल तिवारी
22. लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक (1921 ई.) ईश्वरी प्रसाद वर्मा
23. विरत्न सत्यनारायण जी की जीवनी (1926 ई.) बनारसी दास चतुर्वेदी
24. श्री गाँधी (1931 ई.) गणेश शंकर विद्यार्थी
25. जवाहर लाल नेहरू (1933 ई.) इन्द्र वाचस्पति
26. कार्ल माक्र्स (1933 ई.) सत्यभक्त
27. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (1934 ई.) ब्रजरत्न दास
28. महामना पंडित मदन मोहन मालवीय (1937 ई.) सीताराम चतुर्वेदी
29. चंद्रशेखर आजाद (1938 ई.) मन्मथनाथ गुप्त
30. महात्मा गाँधी (1939 ई.), हमारे जवाहर लाल नेहरू (1948 ई.) लक्ष्मण प्रसाद भारद्वाज
31. बापू (1940 ई.), मेरे जीवन में गाँधीजी (1975 ई.) घनश्याम बिड़ला
32. प्रेमचंद घर में (1944 ई.) शिवरानी देवी
33. नेताजी सुभाष (1946 ई.) छविनाथ पाण्डेय
34. बापू की झाँकियाँ (1948 ई.) काका कालेलकर
35. बापू के कारावास की कहानी (1919 ई.) सुशीला नायर
36. जयप्रकाश नारायण (1951 ई.) रामवृक्ष बेनीपुरी
37. स्तालिन, कार्ल मार्क्स, लेनिन (1954 ई.) राहुल सांकृत्यायन
38. माखन लाल चतुर्वेदी (1960 ई.) जैमिनी कौशिक बरूआ
39. पराड़करजी और पत्रकारिता (1960 ई.) लक्ष्मी शंकर व्यास
40. रामचन्द्र शुक्ल : जीवनी और कृतित्व (1962 ई.) चंद्रशेखर शुक्ल
41. कलम का मजदूर (1964 ई. मूलतः अंग्रेजी में प्रेमचंद के जीवन पर) मदन गोपाल
42. अकाल पुरूष गाँधी (1968 ई.) जैनेन्द्र कुमार
43. निराला की साहित्य साधना-प्रथम खंड (1969 ई.) राम विलास शर्मा
44. प्रियदर्शिनी इंदिरा गाँधी (1970 ई.) शिव कुमार कौशिक
45. सुमित्रानंदन पंतः जीवन और साहित्य (प्रथम खंड-1970 ई; द्वितीय खंड-1977 ई.) शांति जोशी
46. जिन्होंने जीना जाना (1954 ई.; 12 प्रसिद्ध व्यक्तियों के चरित-लेख) जगदीश चंद्र माथुर
47. उत्तर योगी : श्री अरविंद (1972 ई.) शिव प्रसाद सिंह
48. आवारा मसीहा (1974 ई. बांग्ला साहित्यकार शरतचन्द्र की जीवनी)। विष्णु प्रभाकर
49. अग्निसेतु (1976 ई. बांग्ला के विद्रोही कवि नजरूल इस्लाम के जीवन पर), समय साम्यवादी (1997 ई.; राहुल सांकृत्यायन के जीवन पर)। विष्णुचंद्र शर्मा
50. शिखर से सागर तक (1986 ई.; अज्ञेय की जीवन-यात्रा) राम कमल राय
51. बाबूजी (1991 ई.; नागार्जुन के जीवन पर) शोभाकांत
52. मेरे बड़े भाई शमशेर जी (1995 ई.) तेज बहादुर चौधरी
53. महामानव महापंडित (1995 ई. राहुल सांकृत्यायन के जीवन पर) कमला सांकृत्यायन
54. प्यारे हरिश्चन्द्र जू (1997 ई.) प्रतिभा अग्रवाल
55. रांगेय राघव : एक अंतरंग परिचय (1997 ई.) सुलोचना रांगेय राघव
56. राजेन्द्र यादव-मार्फत मदन मोहन ठाकौर (1999 ई.) मदन मोहन ठाकौर
57. स्मृति के झरोखे में (1999 ई. भारत भूषण अग्रवाल के जीवन पर) बिन्दु अग्रवाल
58. उत्सव पुरुष-नरेश मेहता (2003 ई.) महिमा मेहता
59. वट वृक्ष की छाया में 2004 ई.; अमृत लाल नागर के जीवन पर) कुमुद नागर
60. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र : एक व्यक्तित्व चित्र (2004 ई.) ज्ञान चंद जैन
61. रामकृष्ण परमहंस : पतरू की उत्सव लीला (2004 ई.) कृष्ण बिहारी मिश्र
62. मेरे हमसफर (2005 ई.) गायत्री कमलेश्वर

महत्वपूर्ण विधाओं के रचनाकार और रचनाएँ (लेखक और रचनाएँ)

उपन्यास-उपन्यासकार, कहानी-कहानीकार, नाटक-नाटककार, एकांकी-एकांकीकार, आलोचना-आलोचक, निबंध-निबंधकार, आत्मकथा-आत्मकथाकार, जीवनी-जीवनीकार, संस्मरण-संस्मरणकार, रेखाचित्र-रेखाचित्रकार, यात्राव्रतांत-यात्राव्रतांतकार, रिपोर्ताज-रचनाकार