पुरुष की परिभाषा:
वे व्यक्ति जो संवाद के समय भागीदार होते हैं, उन्हें पुरुष कहा जाता है।- जैसे: मेरा नाम सचिन है।
पुरुष के प्रकार purush ke prakar
हिन्दी में तीन पुरुष होते हैं-
- उत्तम पुरुष- मैं, हम
- मध्यम पुरुष - तुम, आप
- अन्य पुरुष- वह, राम आदि
1. उत्तम पुरुष
यह वक्ता खुद होता है। वक्ता मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी आदि शब्दों का खुद के बारे में बताने के लिए करता है।उत्तम पुरुष के कुछ उदाहरण:-
- मैं खाना खाना चाहता हूँ।
- मेरा नाम विकास है।
- मैं दिल्ली में रहता हूँ।
- मैं जयपुर जा रहा हूँ।
- मैं दिन में तीन बार खाना खाता हूँ।
- मेरे बहुत सारे दोस्त हैं।
- मुझे स्कूल जाना पसंद है।
- मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।
- मेरा घर मुंबई में है।
- मेरे पापा बहुत अच्छे हैं।
- मुझको बरसात पसंद है।
- मुझको बारिश में भीगना पसंद नहीं है।
2. मध्यम पुरुष
मध्यम पुरुष श्रोता होता है जिससे वक्ता बात करता है। वक्ता श्रोता के लिए आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि शब्दों का प्रयोग करता है।मध्यम पुरुष के कुछ उदाहरण:
- मैं आपको कुछ दिखाना चाहता हूँ।
- तुम मुझे पसंद हो।
- तुमको किसी दूसरी जगह जाना चाहिए।
- जो मैंने तुझे कहा था वही करना है।
- तू बोलता है तो ठीक ही होगा।
- आप आज ठीक नहीं लग रहे।
- आजकल आप कहाँ रहते हैं ?
- तुम क्या कर रहे हो?
- तुम जब तक आये तब तक वह चला गया।
- आप बाज़ार से सामान लेकर आओ।
3. अन्य पुरुष
अन्य पुरुष वह होता है जिस तीसरे आदमी के बारे में श्रोता और वक्ता बात करते है। यह, वह, ये, वे, आदि शब्द तेस्सरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए किये जाते हैं।अन्य पुरुष के उदाहरण:
- वह फुटबॉल बहुत अच्छा खेलता है। :
- मैंने आपको बताया था वह पढाई में नहुत तेज़ है।
- वह अमेरिका जाने के सपने देख रहा है।
- उसका सपना एक दिन पूरा होगा।
- इनकी तुममे कोई रूचि नहीं है।
- इन्हें बाहर का रास्ता दिखादो।
अन्य लेख पढ़ें:
हिन्दी व्याकरण -
➭ भाषा ➭ वर्ण ➭ शब्द ➭ पद ➭ वाक्य ➭ संज्ञा ➭ सर्वनाम ➭ विशेषण ➭ क्रिया ➭ क्रिया विशेषण ➭ समुच्चय बोधक ➭ विस्मयादि बोधक ➭ वचन ➭ लिंग ➭ कारक ➭ पुरुष ➭ उपसर्ग ➭ प्रत्यय ➭ संधि ➭ छन्द ➭ समास ➭ अलंकार ➭ रस ➭ श्रंगार रस ➭ विलोम शब्द ➭ पर्यायवाची शब्द ➭ अनेक शब्दों के लिए एक शब्दSubject Wise Study : ➭ Click Here